Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दुकान लगाने को लेकर फल विक्रेताओं में विवाद

43

छिंदवाड़ा। जिले में मामूली विवाद में मारपीट आम बात होती जा रही है। कुछ ऐसा ही मामला जिले के परासिया शहर में सामने आया है। जहां दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग लाठी से एक दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच व्यवसाय को लेकर प्रतिद्वंद्वता है। जिसने इस विवाद का रूप ले लिया।

पूरा मामला आंबेडकर चौक का

आंबेडकर चौक पर कैरेट टकराने को लेकर दो फल विक्रेताओं का आपस में विवाद हो गया, विवाद में एक पक्ष ने डंडे से दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन को छिंदवाड़ा रिफर किया गया है। घटना सोमवार दोपहर की है।

कर्मचारी से कैरेट को धक्का लगने पर हुआ विवाद

आंबेडकर चौक पर पुलिस थाने की चारदीवारी से लगकर फलों की दुकान है, जहां अख्तर और अल्ताफ की दुकान एक दूसरे के बगल में है। किसी कर्मचारी से कैरेट को धक्का लगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, इस विवाद में एक पक्ष के लोग बड़ी संख्या में आए और डंडे से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों को आसपास के दुकानदारों और परिचितों समझाने की कोशिश की । विवाद को खत्म कराने का प्रयास किया, इस बीच बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। टीआई जिगोतिन मसराम अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को मुलाहजे के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दोनों पक्षों के पुलिस ने बयान लिए

दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की, दोनों पक्षों के पुलिस ने बयान लिए है। एक पक्ष से अख्तर को चोट आई। दूसरे पक्ष से इकबाल, अल्ताफ और दीन मोहम्मद को चोट आई है। जिसके बाद इकबाल, अल्ताफ और दीन मोहम्मद को छिंदवाड़ा रिफर किया गया है। एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि इकबाल खान की शिकायत पर बिट्टू उर्फ आकाश डेहरिया, अख्तर, वाहिद, आरिफ, मोनू और सुनील के विरुद्ध 294, 323, 324, 506, 34 के तहत प्रकरण कायम किया गया। अख्तर की शिकायत पर दूसरे पक्ष के विरुद्ध भी मामला कायम किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.