Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा...

नीलबड़ के जैन मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति और दानपेटी चोरी

49

भोपाल। शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में स्थित नीलबड़ इलाके में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा जैन मंदिर में चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर यहां से कीमती अष्टधातु की मूर्ति और दो दान पेटी चोरी करके ले गए। फिलहाल शिकायत के बाद थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर ऋषि जैन हरि नगर नीलबड़ में रहते हैं। वह अपनी कालोनी में बने जैन मंदिर के अध्यक्ष भी हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कालोनी में बने दिगंबर जैन मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने यहां चोरी कर ली। बदमाश मंदिर के अंदर प्रवेश करके अष्टधातु की मूर्ति और दो दान पेटी चुरा कर ले गए। इसमें 20-25 हजार रुपए रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में यहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी अष्टधातु मूर्तियां हो चुकी हैं चोरी

बता दें कि इससे पहले कोहेफिजा के एयरपोर्ट रोड पर वर्धमान नगर, दाता कालोनी में स्थित दिगंबर जैन मंदिर से सितंबर 2023 में अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी हुईं थी। बाद में पुलिस ने एसआइटी बनाकर उनको बरामद कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया था। अब एक बार फिर से जैन मंदिर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात हुई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.