Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

300 साल बाद तीन ग्रहों का अद्भुत राजयोग, मेष-मिथुन सहित इन राशियों के घर आएंगी देवी लक्ष्मी

46

इंदौर। ग्रह निश्चित अंतराल पर राशि और नक्षत्र बदलते हैं। जब किसी ग्रह की कक्षा में कोई दूसरा ग्रह प्रवेश करता है, तो उस युति से राजयोग बनते हैं। सामान्यतः एक महीने की अवधि में ग्रहों का गोचर होता है। हालांकि कई बार ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करते, लेकिन उदय और अस्त होने से भी राजयोग बन सकता है। दिसंबर महीने में ग्रह गोचर से 3 कल्याणकारी राजयोग बनने जा रहे हैं। इस महीने में मालव्य, शश और महाधन राजयोग के कारण कुछ राशियों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शश और मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। विदेश यात्रा के योग है। अविवाहितों के विवाह के योग भी बन रहे हैं। वाणी की शक्ति को पदोन्नति पाने में सफल रहेंगे। आपने अब तक जो काम किया है, उसकी तारीफ चारों तरफ होगी। आपकी सफलता से शत्रु पैदा हो सकते हैं, लेकिन सभी बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए महाधन राजयोग सबसे प्रभावी रहेगा। आपको माता-पिता की संपत्ति से हिस्सा मिल सकता है। आपके रिश्तों में सुधार आएगा। जिससे अकेलापन दूर करने में मदद मिलेगी। साझेदारी के काम में बड़ा फायदा हो सकता है। रूके हुए काम में गति आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए तीनों राजयोग लाभकारी साबित होगा। आपको पैसा और शोहरत मिल सकती है। दिसंबर माह आपके लिए बहुत सारे लाभ लेकर आएगा। जनवरी की शुरुआत में संतुष्ट जीवन का आनंद उठाएंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.