Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गुजरात में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत

60

गुजरात में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि पूरे राज्य में तबाही मच गई। बेमौसम बरसात में आसमान से जैसे ‘बिजली’ की ही बारिश हो गई। फसल को भी भारी नुकसान जगह-जगह बिजली गिरने की वजह से राज्य में कम सेकम 20 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के एक अधिकारी के अनुसार, गुजरात के विभिन्न हिस्सों से अब तक बारिश से संबंधित कुल 20 मौतें हुई हैं।

स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा

सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने राज्य में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए यह बताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खराब मौसम की वजह से गुजरात में हुई मौतों पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। स्टेट इमर्जेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के एक अधिकारी के मुताबिक गुज रात के अलग-अलग हिस्सों में 20 लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ी है। इन सभी लोगों की मौत बेमौसम बरसात में बिजली गिरने से हुई है। चार लोगों की मौत दाहोद जिले में हुई तो तीन को भरूच में अपनी जान गंवानी पड़ी। तापी मेंदो, अहमदाबाद, अमरेली, बनासकांठा, बोटाद, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, साबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर और देवभूमि द्वारका मेंएक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

गृहमंत्री ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा,

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार रात सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘गुजरात के कई शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने की वजह सेकई लोगों की मौत से दुखी हूं। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ राहत की बात यह हैकि मौसम विभाग नेसोमवार को बारिश की गतिविधि कम होनेकी उम्मीद जताई है।

फसलों को भारी नुकसान

एसईओसी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात के 252 तालुकाओं में से 234 में रविवार को बारिश हुई, सूरत, सुरेंद्रनगर, खेड़ा, तापी, भरूच और अमरेली जिलों में 16 घंटों में 50-117 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस बेमौसम बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। राजकोट के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई।अधिकारियों ने कहा कि फसल को नुकसान पहुंचाने के अलावा, बारिश ने सौराष्ट्र क्षेत्र के मोरबी जिले के सिरेमिक उद्योग को भी प्रभावित किया। आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि सोमवार को बारिश कम हो जाएगी और दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र जिलों के कुछ हिस्सों में केंद्रित रहेगी। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि उत्तर पूर्वी अरब सागर और आसपास के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.