Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

आज ही तिजोरी में रखें ये चीजें, धन की होगी बरसात, वास्तु दोष से मिलेगी मुक्ति

65

इंदौर। वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। सभी के घर में अलमारी होती है, लेकिन कई बार लोग इससे जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका असर उनके जीवन पर पड़ने लगता है। इसलिए अपनी अलमारी को व्यवस्थित करते समय उससे जुड़े वास्तु नियम का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हालांकि, अलमारी से जुड़े वास्तु दोष दूर करने के लिए कुछ वास्तु टिप्स हैं, जिनसे वास्तु दोष के प्रभाव को आसानी से कम किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कि वे नियम कौन-से हैं।

मां लक्ष्मी की प्रिय चीज

अगर आप अलमारियों से जुड़े वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं, तो अपनी तिजोरी में श्रीफल स्थापित करें। श्रीफल को माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का प्रतीक माना गया है। इस उपाय को करने से हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ध्यान रखें कि श्रीफल को समय-समय पर बदलते रहें।

स्थापित करें ये खास यंत्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनी अलमारी की तिजोरी में धनदा यंत्र स्थापित करें। धनदा यंत्र को स्थापित करने से पहले उसकी विधि-विधान से पूजा करें। इस उपाय को करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और वास्तु दोष भी दूर हो जाएंगे।

हल्दी गांठ का चमत्कार

हल्दी को भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह का प्रतीक माना जाता है। सनातन धर्म के सभी शुभ कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है। इसके लिए एक कौड़ी को हल्दी के टुकड़े के साथ पीले कपड़े में बांधकर अपनी अलमारी की तिजोरी में स्थापित करें। इस तरह आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.