Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज

PM मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब सरकार का बड़ा Action

38

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में पीपीएस अधिकारी गुरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उक्त फैसला पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय और न्याय विभाग द्वारा डी.जी.पी. रिपोर्ट के बाद लिया गया  है।

 गुरविंदर सिंह इस समय बठिंडा में एस.पी. थे, जिन्हें गृह मंत्रालय और न्याय विभाग के सचीव गुरकीरत कृपाल सिंह द्वारा जारी आदेशों पर निलंबित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी गई है कि इस समय दौरान उनका मुख्य दफ्तर डी.जी.पी दफ्तर चंडीगढ़ होगा। वह मंजूरी लिए बिना अपना हैड क्वाटर नहीं छोड़ सकेंगे।

बता दें कि फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में पंजाब के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को दोषी ठहराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.