Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज

भारी बारिश से तरबतर हुआ शहर, सड़कें बनी तालाब, जलभराव ने रोका रास्ता

77

भोपाल। राजधानी में शनिवार को शाम करीब चार बजे से देर रात तक वर्षा का सिलसिला चलता रहा, जिसने गर्मी-उमस से राहत तो दिला दी, लेकिन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। वहीं नगर निगम की नाला-नाली सफाई के दावों की पोल भी खुल गई। जल निकासी करने वाला ड्रेनेज सिस्टम चोक होने से तेज बारिश में शहर की सड़कें चंद मिनटों में तालाब में तब्दील हो गईं। कई जगहों पर आधा से दो फीट तक पानी भर गया। जिन सड़कों पर पानी नहीं भरा, वहां भी आसपास की चोक नालियों से बहकर आए कीचड़ से सड़के सन गईं।

बता दें कि भोपाल में 789 छोटे-बड़े नाले हैं, जो हर साल वर्षा में कहर बरपाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी निगम ने पिछले एक महीने से नाला सफाई अभियान चला रहा है। 21 जोनों में 80 फीसदी नालों की सफाई का दावा कर रहा है। लेकिन शनिवार को हुई वर्षा में इस दावे की हवा निकल गई।

इन जगहों पर भरा डेढ़ से दो फीट पानी

हमीदिया रोड पर अल्पना तिराहे पर करीब दो फीट पानी भर गया। जिससे रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-6 की तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। यहां करीब तीन फीट पानी भरा हुआ था। जबकि हमीदिया रोड पर पेट्रोल पंप के सामने डेढ़ से दो फीट पानी भरा होने की वजह से वाहन फंस गए और जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। भोपाल टाकीज से लक्ष्मी टाकीज जाने वाली सड़क भी एक से डेढ़ फीट पानी भरने से बंद हो गई। यही हाल सिंधी कॉलोनी चौराहे का रहा। यहां करीब दो फीट पानी भरा हुआ था, जिससे बैरसिया रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।

इन इलाकों में भी हुआ जलभराव

इसके अलावा चूनाभट्टी चौराहा, अल्पना तिराहा, इसरानी मार्केट तिराहा, रायसेन रोड पर भेल कारखाने के सामने, ज्योति टाकीज चौराहा, प्रशासन अकादमी के सामने, हमीदिया समानांतरण रोड, जहांगीराबाद वार्ड कार्यालय के सामने, शिवाजी नगर, डीआईजी बंगला सहित हबीबगंज, छोला, निशातपुरा, रचना नगर और सुभाष नगर अंडरब्रिज में पानी भरने से ट्रैफिक जाम हो गया।

कालसेंटर में पहुंची 70 शिकायतें

एक घंटे की वर्षा में चोक नाले उफान पर आ गए। नालियों का कीचड़ सड़क पर पहुंच गया। जिससे सड़कें कीचड़ से सन गईं। इधर, अनेक निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनी। जबकि सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। नगर निगम काल सेंटर में 70 से ज्यादा शिकायतें, नाला-नाली चोक होने की पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.