Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 199 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

54

जयपुरः राजस्थान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग शुरु हो गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। बीजेपी और कांग्रेस दोनों में कड़ा मुकाबला है और दोनों दलों के नेता अपने-अपने दावे कर रहे हैं। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

इस चुनाव में राज्य की 200 विधानसभा सीटों में 199 सीटों के लिए 1860 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया।

इस चुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्ष भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) , बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भारत आदिवासी पार्टी, जननायक जनता पार्टी, भारतीय ट्राइबल पार्टी सहित करीब अस्सी पाटिर्यों के उम्मीदवार एवं करीब 730 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

कांग्रेस में इस बार भी अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे नेताओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मंत्रियों में शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भजन लाल जाटव, विश्वेन्द्र सिंह, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र सिंह यादव, शकुंतला रावत, उदय लाल आंजना, राम लाल जाट , महेंद्रजीत सिंह मालवीय एवं अशोक चांदना आदि शामिल हैं जो इस बार भी अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। इसी तरह इस बार कांग्रेस के कई विधायक भी फिर से अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस ने लगभग अपने सौ मौजूदा विधायकों को फिर से चुनाव मैदान में उतारा हैं।

इसी तरह भाजपा में भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनिया, सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबा बालकनाथ, किरोड़ी लाल मीणा एवं देवजी पटेल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया के अलावा कई भाजपा विधायक इस बार फिर चुनाव मैदान में ताल ठोक रखी है। भाजपा ने इस बार अपने करीब 60 मौजूदा विधायकों को फिर से चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

इनके अलावा रालोपा के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी खींवसर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। रालोपा ने चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ चुनावी गठबंधन किया है और दोनों मिलकर 124 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा 199 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस 198 पर चुनाव लड़ रही है और वह एक सीट भरतपुर को अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के लिए छोड़ी है जहां से रालोद के प्रत्याशी एवं मंत्री सुभाष गर्ग चुनाव मैदान में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.