Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

एपिक वोटर कार्ड के वितरण शिवपुरी डाक विभाग प्रदेश में अव्वल

21

शिवपुरी। भारतीय डाक विभाग के द्वारा स्थानीय मानस भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा डाककर्मियों का सम्मान किया गया जिनके द्वारा शिवपुरी जिले में सर्वाधिक एपिक कार्ड का वितरण किया गया। विगत तीन माह में शिवपुरी जिले में डाक विभाग के द्वारा 7.2 लाख एपिक वोटर कार्ड का वितरण किया गया है जो कि पूरे मध्यप्रदेश में सर्वाधिक हैं।

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सभी डाक कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि बदलते हुए युग में डाक सेवाएं फिर से प्रासंगिक हो गई हैं एवं आज भारतीय डाक विभाग विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के द्वारा समय से इतनी बड़ी संख्या में एपिक कार्ड वितरण करने से शिवपुरी जिले में निर्वाचन का कार्य सफलता से संपन्न हो सका एवं जिले का मतदान प्रतिशत भी बढ़ा है।

कार्य प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे गुना डाक संभाग के अधीक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में डाक विभाग में 75 प्रतिशत से अधिक युवा कार्य कर रहे हैं जिससे डाक विभाग की कार्य प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन आया है। डाक विभाग की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए सभी डाक कर्मचारियों को कॉमन सर्विस सेंटर के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अब सभी डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में भी काम कर सकेंगे एवं गांव में सीएससी सेवाएं भी ग्रामीणों को प्राप्त हो सकेंगी। कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक शिवपुरी उप संभाग मनोज प्रताप, उप संभागीय निरीक्षक राजकुमार, पोस्ट मास्टर मलखान सिंह, आईपीपीबी मैनेजर रविंद्र कौरव सहित 200 से अधिक डाककर्मी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.