Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी महू की एनसीसी कैडेट कुनिका वर्मा

39

महू। भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू की एनसीसी सीनियर अंडर आफिसर कुनिका वर्मा का चयन युवा आदान-प्रदान प्रोग्राम 2023-24 के अंतर्गत नेपाल के लिए किया गया। कुनिका एनसीसी ग्रुप इंदौर की एक एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की आफिसर हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रवीण ओझा तथा एक एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी इंदौर के कमान अधिकारी कर्नल समीर चौधरी ने बताया कि मप्र एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय से एकमात्र कैडेट सीनियर अंडर आफिसर कुनिका वर्मा का चयन हुआ है।

भारत की संस्कृति से कराएंगे रूबरू

युवा आदान-प्रदान प्रोग्राम में भारत की एनसीसी के अलग- अलग निदेशालय के 16 कैडेट्स नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रोग्राम में एनसीसी ग्रुप इंदौर की सीनियर अंडर आफिसर कुनिका वर्मा के साथ सभी कैडेट्स अपने-अपने प्रांतों की संस्कृति, रीति-रिवाजों, खानपान से नेपाल के लोगों को अवगत करवाएंगे। नेपाल के कैडेट्स भारत के कैडेट्स को नेपाल की संस्कृति से परिचित करवाएंगे।

नेपाल में जंगल सफाई भी करवाई जाएगी

इस अवसर पर सीनियर अंडर आफिसर कुनिका वर्मा तथा अन्य कैडेट्स को नेपाल में जंगल सफारी भी करवाई जाएगी। कर्नल समीर चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर श्वेता सिंह, एड. निलेश पाटीदार, महाविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी डा. पीके सनसे, एनसीसी अधिकारी मेजर डा. संजय सोहनी, कैप्टन डा. कृष्णा भूरिया आदि ने शुभकामनाएं दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.