Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

परमात्मा ने कितनी सुंदर बनाई सृष्टि…पायलट ने उड़ते विमान से रिकाॅर्ड किया ‘स्वर्ग’ का अद्धभुत नज़ारा

73

परमात्मा ने हमें कितनी सुंदर सृष्टि में जीवनदान दिया है इसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। लेकिन लोगों ने अपनी सुविधा के लिए और जीवन को आसान बनाने के लिए इसकी हरियाली में जहर घोल दिया नतीजा आज यह है कि लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हम देख सकते है कि परमात्मा द्वारा इस सृष्टि की रचना कितनी अद्धभुत ढंग से की गई। दरअसल,  हाल ही में विमान उड़ा रहे एक पायलट ने अपने कैमरे में एक हैरान कर देने वाला नजारा कैद किया जिसे शायद वे कभी ना भूल पाएं।  पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि, देखकर ऐसा लग रहा था मानों चारों ओर रंगीन पर्दे हों. इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो को बनाने वाले पायलट का नाम थॉमस बताया जा रहा है। थॉमस ने कैप्शन में बताया है कि, ‘मैंने सबसे सुंदर ऑरोरा बोरेलिस (नॉर्दन लाइट्स) देखी है। कल रात की बहुत ही खूबसूरत ऑरोरा बोरेलिस। हरे और लाल चमकीले पर्दे. ये दुर्लभ नजारा नीदरलैंड से भी दिखाई दे रहा था.’

 वीडियो देख चुके  एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप नॉर्दन लाइट्स के अंदर उड़ सकते हैं?’ इस सवाल पर थॉमस ने यूजर को जवाब दिया कि, ‘बिल्कुल. कोई नुकसान नहीं होगा. ये बिल्कुल सुरक्षित है.’ एक ने लिखा, ‘ये कितना खूबसूरत है, ऐसे नजारे के साथ फ्लाइंग पर फोकस मुश्किल है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘यार, तुम्हारा ऑफिस व्यू मेरे से बेहतर है.’

बता दें कि, प्रकृति की खूबसूरती को दिखाती नॉर्दर्न लाइट्स औरोरा बोरियालिस को पृथ्वी का सबसे बड़ा लाइट शो माना जाता है, जिससे वैज्ञानिक भी हैरान है। क्योंकि इसके पीछे का सही वजह किसी को नहीं पता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.