Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

इंदौर में निर्वाचन कार्य में लगे शेष निर्वाचन कर्मी के खाते में आज आएगी राशि

26

इंदौर। इंदौर जिले में विधानसभा चुनाव में अलग-अलग ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को पहली बार चुनाव खत्म होते ही मानदेय के भत्तों का भुगतान किया गया। जिले में 9984 कर्मचारियों और अधिकारियों को 98 लाख से अधिक राशि का भुगतान एक क्लिक में उनके खाते में कर दिया गया। शेष एक हजार अधिकारी, कर्मचारियों के खाते में आज राशि जमा होगी। इनके बिल पहले ही जमा हो चुके हैं।

इंदौर में हुए अब तक के सभी तरह के निर्वाचन के इतिहास में पहली बार निर्वाचन कर्मियों को उनके मानदेय का भुगतान मतदान समाप्ति के बाद तुरंत कर दिया गया। इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आरपी अहिरवार ने बताया कि अधिकारी, कर्मचारी लगातार मतदान कार्य जिम्मेदारी से कर रहे थे।

इंदौर जिले में 10998 कर्मचारियों को भुगतान किया जाना था। शुक्रवार को 9984 कर्मचारियों और अधिकारियों को 98 लाख 66 हजार 750 रुपये का भुगतान कर दिया गया। शेष एक हजार कर्मचारियों को अधिक समय होने से भुगतान नहीं हो पाया।

शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण भुगतान नहीं हुआ। सोमवार को एक क्लिक में उनके खाते में राशि जारी होगी। इस बार जिले में मानदेय के रूप में एक करोड 19 लाख का भुगतान किया जाना है।

कलेक्टर की पहल पर हुआ नवाचार

जिले में पहली बार निर्वाचन खत्म होने के साथ मानदेय का भुगतान किया गया। यह नवाचार कलेक्टर इलैया राजा टी की पहल पर हुआ। उन्होंने भुगतान के लिए पहले ही तैयारी करवा ली थी। 16 और 17 नवंबर को सभी तरह के बिल बनवा कर ट्रेजरी में भेज दिए गए।

इसके अतिरिक्त मतदान कार्य में शामिल सभी कर्मचारियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। ट्रेनिंग के दौरान जहां नाश्ते के साथ ही चाकलेट की व्यवस्था रखी।

मतदान सामग्री वितरण और जमा करने के दौरान स्टेडियम में पूरे समय ठंडे पानी के साथ ही चाय और बिस्किट की व्यवस्था रही। मतदान केंद्रों पर भी दलों के पहुंचने से पहले सफाई कराई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.