Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

एमपी के इस शहर में दोबारा होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए आदेश, जानें वजह

38

भिंड। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। इस बीच भिंड को छोड़कर पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण वोटिंग हुई थी। लेकिन भिंड में तनावपूर्ण स्थिति बनी थी। गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान के लिए आदेश जारी किया है।

भिंड के अटेर में दोबारा मतदान होगा। किशनपुरा के बूथ नंबर 71/3 में फिर से वोट डाले जाएंगे। ये वोटिंग 21 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान में गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने ये फैसला कर आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया कि दोबारा मतदान करने वालों को अमिट स्याही बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में लगायी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने भिंड जिले के 09- अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71- किशुपुरा नंबर-3 में 21 नवम्बर (मंगलवार) को पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। पुनर्मतदान 21 नवम्बर (मंगलवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 21 नवम्बर को मॉकपोल सुबह 5:30 बजे प्रारंभ होगा। इसके लिए मतदान दल सामग्री सहित 20 नवम्बर को रवाना होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.