Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

Chhath Puja 2023: क्या है छठ पूजा में संध्या अर्घ्य? जानिए इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

22

इंदौर।  छठ पूजा पर्व सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे सूर्य षष्ठी, छठ, छठी, छठ पर्व, डाला पूजा, प्रतिहार और डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। यह चार दिवसीय शुभ त्योहार 17 नवंबर को शुरू हुआ और 20 नवंबर को समाप्त होगा। छठ पर्व दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन भक्त छठी माता और भगवान सूर्य की पूजा करते हैं। आज छठ का तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। इस दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

छठ पर्व चौथे दिन उगते सूर्य यानी उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होता है। संध्या अर्घ्य के समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

क्या है संध्या अर्घ्य

छठ पूजा का तीसरा दिन रविवार 19 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त संध्या अर्घ्य या पहला अर्घ्य के पारंपरिक अनुष्ठान का पालन करते हुए, डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। तीसरे दिन से ही छठ का प्रसाद सावधानीपूर्वक तैयार किया जाता है, जिसका बहुत महत्व है। पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ इस व्रत को करने के परिवार में खुशहाली आती है।

संध्या अर्घ्य शुभ मुहूर्त

सूर्योदय समय – सुबह 06:49

सूर्यास्त का समय – शाम 5.44 बजे

षष्ठी तिथि – सुबह 7.23 बजे तक

सप्तमी तिथि- 20 नवंबर, सुबह 5.21 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.38 बजे तक

इस विधि से करें संध्या अर्घ्य

शाम को किसी पवित्र नदी के तट पर प्रसाद सामग्री से भरे सूप और बांस की टोकरियों के साथ भगवान सूर्य और छठ माता को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रत रखने वाले लोग हर तरह के खाने-पीने से परहेज करते हैं। निर्जला व्रत छठ के चौथे या आखिरी दिन समाप्त होता है, जब सूर्य देव और छठी माता को उषा अर्घ्य दिया जाता है। छठ के आखिरी दिन, अर्घ्य के बाद भक्त बांस की टोकरी में रखा प्रसाद खाते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.