Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कांग्रेस ने राजस्थान को गुंडागर्दी, दंगे, महिलाओं एवं दलितों के अत्याचार में देश में अग्रणी बना दिया, चुरु की रैली में गरजे PM मोदी

49

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति करने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए विश्वास दिलाया है कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर सबका हिसाब चुकता किया जायेगा जिन्होंने राजस्थान को लूटा हैं। मोदी रविवार को राजस्थान के चुरु में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह राठौड़ के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में राजस्थान को गुंडागर्दी, दंगे, महिलाओं एवं दलितों के अत्याचार में देश में अग्रणी बना दिया गया हैं। उन्होंने बहुचर्चित लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि लूट की पूरी कहानी इसमें दर्ज है और अब धीरे धीरे इसके पन्ने खुलने लगे हैं।

उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि जब लाल डायरी का पन्ना खुलता है तो अशोक गहलोत का फ्यूज उड़ जाता हैं और जादूगर की जादूगिरी लाल डायरी में दिखने लगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉकर खुल रहे है और उससे नोटों के ढेर और सोना निकल रहा है जो जनता के पैसों से चोरी करके यह बेइमानी की कमाई है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद इन सबका हिसाब चुकता किया जायेगा, जिन्होंने राजस्थान को लूटा हैं और उन्हें लौटाना ही पड़ेगा।

मोदी ने राजस्थान की भूमि को वीरों एवं तपोभूमि बताते हुए कहा कि इसे कांग्रेस ने नजर लगा दी हैं और कांग्रेस ने छलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि यहां वीरों को वन रैंक वन पेंशन को दशकों तक अटकाया, लटकाया और इसके लिए खूब तरसाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तपोभूमि पर कांग्रेस के शासन में ईश्वर का नाम लेना भी मुश्किल हो गया है और कांग्रेस अपने शासन में शोभा यात्रा भी नहीं निकलने देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देवी देवताओं की यात्राओं पर रोक लगा देती और आतंकवादी संगठन पीएफआई की रैली को बढवा देती है।

मोदी ने इस चुनाव में कांग्रेस का सफाया करने का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान की संस्कृति की रक्षा के लिए कांग्रेस सरकार को हटाना बहुत जरुरी हो गया है। उन्होंने एक मंत्री के दुष्कर्म मामलों में बयान राजस्थान मर्दों का प्रदेश का जिक्र करते कहा कि यह राजस्थान के मर्दों का अपमान हैं कि कांग्रेस के मंत्री बेशर्मी से कह रहे है कि महिला बलात्कार इसलिए हो रहे कि यह मर्दों का प्रदेश हैं। उन्होंने कहा कि मर्द तो महिला की सुरक्षा के लिए अपना सिर कटवा देते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.