Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

छिंदवाड़ा में शिकारपुर मतदान केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किया मतदान

56

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मतदान किया। इस दौरान सांसद नकुल नाथ के साथ प्रिया नाथ भी मौजूद रहीं। शिकारपुर स्थित मतदान केंद्र में कमल ने मतदान किया शिकारपुर सौसर विधान सभा क्षेत्र में आता है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ छिंदवाड़ा से विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशी भी हैं। दोपहर 11 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ है।

40 सालों से लड़ रहा हूं चुनाव

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मतदान से पहले शिकारपुर स्थित निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार प्रदेश की जनता सच्चाई का साथ देगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश में कांग्रेस को कितनी सीट मिलेगी इसे लेकर कमल नाथ ने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान नहीं हूं जो सीटों की संख्या बताएं।

मुझे प्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है

कमल नाथ ने कहा कि मुझे प्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है। छिंदवाड़ा विधान सभा क्षेत्र मे चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि बीते 40 सालो से चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है मुझे किसी का वीडियो कॉल आया जिसमे शराब बांटते दिखाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.