Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में कार्यक्रम, सनातनी विनोद बिंदल बोले – महादेव सबका कल्याण... Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे

महिलाओं को 450 में मिलेगा गैस सिलेंडर, बीजेपी ने कर दी घोषणा

33

जयपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं तो वहीं एक दिन पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज सुबह 12 बजे प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर पर संकल्प पत्र का विमोचन किया। बता दें कि जेपी नड्डा का दोपहर बाद महुआ और सिकराय में जनसभा को संबोधिक करने का कार्यक्रम है। जेपी नड्डा देर रात जयपुर में भी मीटिंग ले सकते हैं।

भाजपा ने वादा किया है कि गेहूं की फसल 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों की जमीन कुर्क हो गई है, उन्हें मुआवजा देने के लिए एक कमेटी बनवाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स तैयार करवाई जाएगी और हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाएगी। वहीं मेरिट में आने वाली छात्राओं को 12वीं के बाद फ्री स्कूटी दी जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक के रिकॉर्ड बने हैं। वृद्ध पेंशन योजना में भी 450 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार का 11 हजार करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट फैमिली से रिसीव हुआ है, यह बताता है कि कांग्रेस किस तरह से परिवारवाद-भ्रष्टाचार को बढ़ाती है। पीएम उज्जवला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री की फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.