Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

सुब्रत राय के निधन पर बॉलीवुड जगत में शोक, अनुपम खेर-मनीषा कोईराला ने जताया दुख

66

सहारा इंडिया के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली है। उनकी उम्र महज 75 साल थी। कई बॉलीवुड एक्टर्स भी चेयर पर्सन के निधन पर शोक जताते हुए दिख रहे हैं। अनुपम खेर, मनीषा कोईराला ने पोस्ट शेयर कर अफसोस जताया है।

आज होगा अंतिम संस्कार

सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय का मंगलवार देर रात को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे । उनका शव आज लखनऊ के सहारा शहर में लाया जाएगा जहां पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगा। सहारा समूह ने एक बयान जारी करके बताया है कि वे हाइपर टेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों से लड़ रहे थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है। 12 नवंबर को स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में सुब्रत राय की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि – ‘सहारा श्री सुब्रत रॉय के निधन की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा है। कई मौकों पर उनसे मुलाकात हुई वह हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते थे वह अपने जीवन में काफी दयालु थे और बड़े दिल वाले थे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।

एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने दुख जताते हुए लिखा कि – ‘वह शख्स जिसने अपने संघर्षमय जीवन में कभी हार नहीं मानी प्रिय सर आपको श्रद्धांजलि।’

फिल्म निर्माता भी रह चुके है सुब्रत रॉय

आपको शायद जानकर हैरानी हो कि सुब्रत रॉय नाम सिनेमा जगत में भी काफी फेमस रह चुका है। उनका अपना एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस रहा है जिसका नाम ‘सहारा वन मोशन पिक्चर्स’ है। सुब्रत रॉय के बैनर के अंदर सलमान खान की ‘वॉन्टेड और नो एंट्री’ जैसी फिल्मों का निर्माण भी हुआ है। इसके अलावा ‘मालामाल वीकली’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘कंपनी’, ‘डोर’, ‘रन’, ‘कच्चा नींबू’ और ‘जो बोले सो निहाल’ जैसी फिल्मों के नाम भी शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.