Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

WHAT! दूसरी बार मां बनेगी आलिया भट्ट, पति रणबीर संग कर रही हैं दूसरी बेबी की प्लानिंग !

80

मुंबई: बाॅलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स हैं। कपल ने अपनी लाडली का नाम राहा कपूर रखा है जो हाल ही में 1 साल की हुई है। राहा के 1 साल के होने के बाद से ही  सोशल मीडिया पर इस कपल की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कई खबरें चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि आलिया अपने दूसरे बच्चे की तैयारी कर रही हैं। हालांकि इन खबरों के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

ये सब बाते काॅफी विद करण 8 के प्रोमो के बाद से शुरू हुईं हैं। दरअसल, हाल ही में करण के शो में आलिया भट्ट और करीना कपूर गेस्ट बनकर आईं। कॉफी विद करण 8 के अपकमिंग एपिसोड में राहा के जन्म के बारे में खुलकर बात करती नजर आएंगी। आलिया शो में ये खुलासा करती भी दिखाई देंगी कि घर में उनके झगड़े की वजह राहा होती हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार कॉफी विद करण में आलिया ने खुलासा किया-‘कभी-कभी, हम राहा के लिए घर पर लड़ते हैं।’ आलिया ने आगे कहा– ‘यह ऐसा है जैसे अब वह तुम्हारे पास है, अब मुझे दे दो।’ इस बर रणबीर कपूर की चचेरी बहन और  करीना कपूर ने भी रिएक्शन दिया। करीना कहती हैं- ‘ये इशारा है कि आप दोनों का एक और बच्चा होना चाहिए ताकि, आप दोनों एक-एक बच्चा संभाल सकें।’

वहीं एक और रिपोर्ट के मुताबिक आलिया और रणबीर राहा को अपनी बेटी के रूप में पाने के लिए आभारी हैं और फिलहाल उनका एकमात्र ध्यान अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के अलावा अपनी बेटी पर है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे दूसरा बच्चा नहीं चाहते। वे निश्चित रूप से दो बच्चे चाहते हैं और कपूर परंपरा को बरकरार रखना चाहते हैं लेकिन तीन साल या उससे भी अधिक समय बाद हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.