Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिछला रिकॉर्ड टूटा, बैंकिंग में दी बिजली ले रहे वापस

30

जबलपुर। रबि सीजन में प्रदेश में बिजली की मांग ने अब तक पुराने रिकॉर्ड तोड़ डाले। पिछले साल दिसम्बर 2022 में बिजली की सर्वाधिक मांग 16514 मेगावॉट रही, लेकिन 10 नवंबर को यह रिकार्ड टूटा और बिजली की मांग प्रदेश में 16 हजार 622 मेगावॉट तक पहुंच गई। प्रदेश में यह अब तक की सर्वा अधिक मांग है। डिमांड अ धिक होने के कारण बिजली कम्पनियों को बैंकिंग की गई 850 मेगावाट बिजली वापस लेनी पड़ी। हालांकि दीवाली पर मांग कम हुई और सोमवार को 11848 मेगावाट पर पहुंच गई।

कहां से कितनी सप्लाई

बिजली की प्रदेश में कमी न हो, इसके लिए जनरेशन कम्पनी के ताप विद्युत गृह पूरी क्षमता के साथ बिजली पैदा कर रहे हैं। 5420 मेगावाट क्षमता वाले पावर प्लांट में 4114 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट से पैदा हो रही है। वहीं हाइड्रल पावर प्लांट से 698 मेगावाट बिजली सोमवार को पैदा हुई। इंद्रासागर पावर प्लांट से एक हजार क्षमता की है जिससे बिजली का उत्पादन 250 मेगावाट हो रहा है।

पिछले दिनों उत्पादन कम कर दिया गया था

ओमकारेश्वर पावर बिजली का उत्पादन नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा बिजली की मांग को पूरा करने के लिए 6822 मेगावाट अन्य स्त्रोतों से ली जा रही है। मप्र पावर जनरेशन कम्पनी के जल विद्युत गृहों में बांधों के पानी का जल स्तर कम होने के कारण पिछले दिनों उत्पादन कम कर दिया गया था। बीते एक नवम्बर को प्रदेश के जल विद्युत गृहों से 249 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया था।

दिसम्बर 2022 में टूटा था रिकार्ड

दिसम्बर 2022 में बिजली की सर्वाधिक मांग का रिकार्ड टूटा था। दिसम्बर 2022 को प्रदेश में बिजली की सर्वाधिक मांग 16514 मेगावाट रही। इसके पूर्व बीते 11 दिसम्बर को 16123 मेगावॉट, 24 नवम्बर को 15460 मेगावाट और 29 नवम्बर को 15860 मेगावॉट बिजली की मांग प्रदेश में रही। जबकि इस रबी सीजन में दूसरे सप्ताह में ही डिमांड ने अपने नवम्बर माह का पिछला रिकार्ड तोड़ डाला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.