Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

क्या कुंवारी लड़कियां भी पहन सकती हैं बिछिया, जानें क्या कहते हैं शास्त्र

22

इंदौर। हिंदू धर्म में यह माना गया है कि हर विवाहित स्त्री को श्रृंगार जरूर करना चाहिए। स्त्री को अपने माथे पर बिंदी, पैर पर भी आभूषण पहनने चाहिए। इनको सोलह श्रृंगार कहा गया है। सोलह श्रृंगार में बिंदी, मेहंदी, चूड़ी, काजल, मंगलसूत्र, झुमके, मांग टीका, कमरबंद, बाजूबंद, पायल, बिछिया, अंगूठी आदि आभूषण आते हैं।

कई कुंवारी लड़कियां यह सोचती हैं कि वह अपने पैरों में बिछिया पहन सकती हैं कि नहीं, क्यों कि भारत में महिलाएं ही शादी के बाद बिछिया पहना करती हैं। अब ऐसे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से समझिए कि कुंवारी लड़कियां बिछिया पहन सकती है?

बिछिया धारण करने का ज्योतिष महत्व

शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि महिला की शादी होने के बाद सिंदूर, मंगलसूत्र और पैरों में बिछिया ही उसकी पहचान हैं। महिलाएं बिछिया पैर की दूसरी उंगली में पहनती हैं, जिससे वह आकर्षित लगें। बिछिया को पहनने से वह सुंदर भी लगती हैं और यह शुभ भी होता है, क्यों कि यह माता लक्ष्मी का प्रतीक है। दुर्गा पूजा के समय मां दुर्गा भी बिछिया पहनती हैं। हिंदू धर्म में कुंवारी कन्याओं का बिछिया पहनना शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए वह नहीं पहनती हैं।

कुंवारी लड़कियां क्यों नहीं पहन सकती हैं बिछिया?

हिंदू धर्म में बिछिया को विवाहित महिला ही पहनती है, क्यों कि वह उसके सुहागिन होने की निशानी है। कुंवारी लड़कियां पैर की अंगुली में बिछिया नहीं पहनती हैं, क्यों किक इसे विवाह के बाद ही पहनना शुभ माना जाता है। फिर भी आपके घर में पहले से कुंवारी लड़कियां बिछिया पहनती आ रही हैं, तो आप परिवार के बुजुर्गों की सलाह पर पहन सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.