Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

अंतरिक्ष से दिखा दिवाली का ऐसा नज़ारा, धरती पर बिखरे हर तरफ दिखे सितारे ही सितारे

45

भारत एक ऐसा देश है यहां हर दिन एक त्योहार समान है। उसमें भी अगर कोई त्यौहार आ जाए तो इसकी रौनक और भी बढ़ जाती है। इसका कोई फ़र्क नहीं पढ़ता के देश में त्योहार रंगों का है जा रोशनी का, हर त्योहार एक से बढ़ कर एक है। रोशनी का त्योहार दीपावली जब भी आता है 10 दिनों तक आपको हर तरफ जगमगाती हुई लाइट्स के इलावा कुछ नजर नही आता है।

दीपावली है ही इतना सुंदर कि आपको लगेगा मानो तारे ही ज़मीन पर उतर आए हों। चारों तरफ रोशनी और जगमगाते रंग बिरंगे पटाखे। चलिए आज आपको दीपावली के नज़ारे की सैर अंतरिक्ष से भी कराते हैं। धरती पर सजी रंग-बिरंगी लाइट्स कितनी खुबसुरत लगती है। इस वीडियो को स्पेस स्टेशन से रिकॉर्ड किया गया है। इस टाइम लैप्स वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया कि ये रोशनी के त्योहार का नज़ारा है, जिसको स्पेस से रिकॉर्ड किया गया है।

इस वीडियो में सजी हुई लाइट्स नजर आ रही हैं, जो सितारों और आकाशगंगाओं की तरह चमकती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @ESA_EO नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को थॉम एस्ट्रो (@Thom_astro) नाम के एस्ट्रोनॉट द्वारा  रिकॉर्ड किया गया है। अब तक इस वीडियो को करीब 2 लाख लोग देख चुके है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.