Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इनामी बदमाश वाहिद उर्फ विक्की को रासुका के तहत किया गिरफ्तार

47

भोपाल। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ईनामी और फरार आरोपितों की धरपकड़ किए जाने तथा सक्रिय आदतन अपराधियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के सबंध में निर्देश दिए गए थे। इस पर क्राइम ब्रांच ने निशातपुरा पुलिस के सहयोग से कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया।

राजीव कालोनी हाऊसिंग बोर्ड कंरोद निवासी 44 वर्षीय वाहिद उर्फ विक्की थाना निशातपुरा क्षेत्र का आदतन अपराधी है ,जो हाल ही में राजस्थान जेल से छूटकर आया था और इसने भोपाल शहर में आकर अपने साथियों से साथ मिलकर दशहत फैलाना शुरू कर दिया था।

विक्की उर्फ वाहिद ने चार नवंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर थाना अरेरा हिल्स क्षेत्र में मोहम्‍मद शाहरूख निवासी करीम बक्श कालोनी गौतम नगर भोपाल पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था।

उस पर हत्या की कोशिश की एफआइआर दर्ज कर उस पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। विक्की वाहिद बेहद शातिर बदमाश है।उस पर निशातपुरा, ऐशबाग, तलैया , गौतम नगर , कोतवाली, गांधीनगर , अरेरा हिल्स , हबीबगंज थाना, कोतवाली , होशंगाबाद , थाना असनावर झालावाड़ा राजस्थान में 42 अपराध दर्ज हैं।उस पर पूर्व में 2015,2016 में रासुका के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.