Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...

बहनें भाई दूज पर राशि देखकर खिलाएं ये मिठाइयां, आपसी रिश्ता होगा मजबूत

51

नई दिल्ली। भाई बहन का त्योहार भाई दूज को हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 15 नवंबर को भाई दूज का त्योहार पड़ने वाला है। भाई दूज के त्योहार पर बहनें कामना करती हैं कि उनके भाई कि उम्र लंबी हो। भाई दूज के इस पर्व को मनाने से भाई-बहन के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं। ऐसा माना जाता है कि यमुना जी ने भाई यम के लिए भाई दूज मनाया था।

इस त्योहार पर यम और यमी की कहानी आपको जाननी चाहिए। यम अपनी बहन यमी की याद में मिलने अचानक उनके घर पर ही पहुंच गए। यमी भाई यम को देख बहुत खुश हो गईं। यम विदा लेकर जाने लगे तो यमी बहुत दुखी हो गईं। उन्होंने तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर नारियल भेंट किया।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि बहन को भाई कि राशि के हिसाब से मिठाई खिलाना चाहिए।

मेष राशि

आपके भाई की राशि मेष है तो केसर वाली खीर देनी चाहिए। उसके बाद लाल रंग की रोली से तिलक लगाएं।

वृषभ राशि

आपके भाई की राशि वृषभ है तो सफेद मिठाई खिलाएं। उसके बाद हल्दी से तिलक लगाएं।

मिथुन राशि

आपके भाई की राशि मिथुन है तो बेसन की मिठाई खिलाएं। उसके बाद चंदन से तिलक लगाएं।

कर्क राशि

आपके भाई की राशि कर्क है तो रबड़ी खिलाएं। उसके बाद हल्दी से तिलक लगाएं।

सिंह राशि

आपके भाई की राशि सिंह है तो पीले रंग की मिठाई खिलाएं। उसके बाद पीले चंदन से तिलक लगाएं।

कन्या तुला

आपके भाई की राशि कन्या है तो मोतीचूर के लड्डू खिलाएं। उसके बाद सफेद चंदन से तिलक करें।

तुला राशि

आपके भाई की राशि तुला है तो हलवा खिलाएं। उसके बाद हल्दी से तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि

आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो गुलाबी रंग की मिठाई खिलाएं। उसके बाद रोली से तिलक लगाएं।

धनु राशि

आपके भाई की राशि धनु है तो पीले रंग की मिठाई खिलाएं। उसके बाद हल्दी से तिलक करें।

मकर राशि

आपके भाई की राशि मकर है तो बालूशाही मिठाई खिलाएं। उसके बाद चंदन से तिलक लगाएं।

कुंभ राशि

आपके भाई की राशि कुंभ है तो कलाकंद खिलाएं। उसके बाद रोली से भाई को तिलक लगाएं।

मीन राशि

आपके भाई की राशि मीन है तो दूध और केसर की मिठाई खिलाएं। उसके बाद चंदन से तिलक लगाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.