Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

37वें राष्ट्रीय खेलों में मप्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मुक्केबाजों ने जीते पांच पदक

44

जबलपुर। गोवा में खेले जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में मप्र अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। बाक्सिंग में मप्र ने एक रजत व चार कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते। वहीं महिला हाकी टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर मप्र को पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। मप्र ने 36 स्वर्ण, 35 रजत व 40 कांस्य सहित कुल 111 पदक जीते। मप्र ने सेलिंग, शूटिंग और कालीरूटरु खेल में पदक जीते है।

मुक्केबाजों ने जोरदार प्रदर्शन

पीडम मल्टीपरपस इन्डोर स्टेडियम मापुसा में खेली जा रही बॉक्सिंग स्पर्धा में मप्र के मुक्केबाजों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मप्र अकादमी की मलिका मोर ने 48-50 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता है। फाइनल मुकाबलें में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मप्र अकादमी की दिव्या पवार ने 52-54 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसी तरह मप्र अकादमी की माही लामा ने 54-57 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में अमन सिंह विष्ट ने 92 किग्रा से अधिक भार वर्ग में शानदार प्रदशर्न करते हुए मप्र को कांस्य पदक दिलाया। मप्र अकादमी के पांचों खिलाड़ी मुख्य कोच रोशनलाल के मार्गदर्शन में टीटी नगर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

विशेष ट्रेनिंग के लिए खिलाड़ियों को भेजा था केरल

कोच नेहा कश्यप भी पूरा योगदान देती हैं। मप्र अकादमी के खिलाडियों ने खेलो इंडिया और सीनियन महिला लीग में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सेलिंग महिला वर्ग के आइएलसीए 4 में मप्र की नेहा ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें तमिलनाडु की आलिया सबरीन फैसल दूसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग के आइएलसीए 6 में मप्र की शीतल सेधव ने जोरदार प्रदर्शन कर स्वर्ण अपने नाम किया। कलरीपयट्टू केम्पल ओपन ग्राउण्ड पणजी में मप्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इससे पहले मप्र के खेल विभाग ने विशेष ट्रेनिंग के लिए खिलाड़ियों को केरल भेजा था। शानदार ट्रेनिंग और खेल क्षमता के बदौलत मप्र के खिलाड़ियों ने इस विधा में भी गोल्ड अपने नाम किया।

शूटिंग में आया कांसा

मप्र के खिलाड़ियों ने शूटिंग स्पर्धा में भी सटीक निशानेबाजी की। इसके परिणाम स्वरूप उसे कांस्य पदक हासिल हुआ। यष अकादमी, मापुसा में निशानेबाजी करते हुए मप्र के शूटर्स इसे जीतने में सफल रहे।

मप्र का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मप्र ने राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन गोवा में दर्ज किया है। मप्र ने 36 स्वर्ण, 35 रजत व 40 कांस्य सहित कुल 111 पदक जीतकर झारखंड राष्ट्रीय खेल 2011 के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। मप्र से खेलों के मामले में अब सिर्फ दो राज्य महाराष्ट्र और हरियाणा ही आगे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.