Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

कमल नाथ बोले- शिवराज सिंह चौहान ने जनता को छलने का किया है काम

38

छिंदवाड़ा। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ चुनावी सभा को संबाेधित करने हर्रई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कमल नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठी घोषणाएं करने में माहिर हैं, लेकिन प्रदेश की जनता अब इन्हें घर बिठा देगी। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। पूर्व सीएम ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले का अमरवाड़ा क्षेत्र पहले क्या था और अब क्या है, मैंने सारा जीवन जिले के विकास में खपा दिया है। प्रदेश में सरकार बनने पर जिले के विकास में तेजी आएगी।

समीपस्थ जिलों की जनसभा कर रहे हैं

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अपने छिंंदवाड़ा प्रवास के दौरान जिले की विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ ही अन्य समीपस्थ जिलों की जनसभा कर रहे हैं। इस कड़ी में हर्रई पहुंचे। सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को छिंदवाड़ा से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे। हर्रई नगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात उनका शिकारपुर आगमन होगा। सांय 05.30 बजे पूर्व सीएम कमलनाथ नगर के सिवनी प्राणमोती में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे, तत्पश्चात वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

12 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 13 नवम्बर को पूर्व सीएम कमलनाथ प्रात: 09.15 बजे पिपरिया के लिये प्रस्थान कर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत उनका दोपहर 2.40 बजे छिन्दवाड़ा आगमन होगा। आगमन पश्चात वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 14 नवम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रात: 09.15 बजे भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। पुन: 02.30 बजे छिन्दवाड़ा आगमन होगा जिसके पश्चात वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.