Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

कर्नाटक के मांड्या में दर्दनाक सड़क हादसा, नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौत

60

कर्नाटक के मांड्या में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां पांडवपुरा के पास एक कार के नहर में गिर जाने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद बचाव दलों ने शवों को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सभी पीड़ित कर्नाटक के तुमकुरु जिले के तिप्तूर के रहने वाले थे। वे मैसूरु में एक समारोह से लौट रहे थे जब उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डिप्टी डिविजनल ऑफिसर नंदीश ने बताया, “हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वे एक समारोह में शामिल होने के लिए मैसूरु गए थे।

वे तुमकुरु के टिपतुर में गुंगरहल्ली के रहने वाले थे, लेकिन भद्रावती में रह रहे थे। पीड़ितों की पहचान चंद्रप्पा, कृष्णप्पा, धनंजय, बाबू और जयन्ना के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.