Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...

UP में वायु प्रदूषण पर योगी सरकार सख्‍त, मुख्य सचिव बोले- पराली जलने पर वालों लगाया जाए जुर्माना

67

लखनऊ: यूपी में वायु प्रदूषण को लेकर योगी सरकार बेहद सख्‍त नजर आ रही है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार की शाम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर हाल में पराली जलने की घटनाएं रोकी जाएं। इसके लिए सख्ती की जाए और जुर्माना लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में ग्रैप-4 लागू है, वहां जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। जिन निर्माण कार्यों को छूट प्रदान की गई हैं। उन्हें छोड़कर सभी कार्यों को तत्काल बंद कराया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का पूरी क्षमता के साथ उपयोग किया जाए। सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।

उन्होंने कहा कि हाट मिक्स प्लांट, क्रशर, वायु प्रदूषण कारक उद्योग बंद कराए जाएं। एनसीआर के जिलों में विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। गन्ने के खेतों में बचे अवशेष जलाने से रोका जाए। जिन क्षेत्रों में पराली जलने की घटनाएं हो रही हैं, वहां संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, सचिव कृषि राज शेखर सहित कई अन्य उपस्थित थे। इसके साथ मुख्य सचिव ने पराली या कूड़ा जलाने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। पराली को गो आश्रय स्थलों को दान देने के अलावा इसे कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट में देने के लिए कहा है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.