Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

सोना 62 हजार और चांदी 73 हजार से नीचे, धनतेरस पर अच्छी ग्राहकी की उम्मीद

21

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की मांग घटने और सटोरियों की वायदा मार्केट में बिकवाली बढ़ने के कारण सोना और चांदी वायदा में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को कामेक्स पर सोना 15 डालर घटकर 1978 डालर प्रति औंस और चांदी 17 सेंट घटकर 23.07 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इधर, भारतीय बाजारों में भी सोना और चांदी में मंदी देखने को मिली। मंगलवार को सोना कैडबरी 300 रुपये घटकर 62 हजार के नीचे 61900 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 600 रुपये घटकर 73 हजार के नीचे 72400 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का मानना है कि सोना और चांदी में आई मंदी धनतेरस पर अच्छी ग्राहकी के निकलने के संकेत दे रही है। बाजार जब टूटता है तो ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार का रुख करने लगते हैं। कामेक्स सोना ऊपर में 1978 तथा नीचे में 1967 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.07 व नीचे में 22.71 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 61900 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 62200 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 56975 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 62200 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 72400 रुपये, चांदी टंच 72525 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 72450 रुपये प्रति किलो बोली गई। सोमवार को चांदी 73000 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव

सोना स्टैंडर्ड 62000 रुपये तथा सोना रवा 61900 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 72700 रुपये तथा चांदी टंच 72600 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62300 रुपये तथा सोना रवा 62250 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 72700 तथा चांदी टंच 72800 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !