Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजस्थान में चना-गेहूं का रकबा बढ़ने की उम्मीद, गेहूं-आटे के दाम तेज

60

इंदौर। राजस्थान में चालू रबी सीजन के दौरान सरसों एवं जौ की बोवनी कुछ कम होने की संभावना है। वहीं, गेहूं और चने का क्षेत्रफल बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। पूर्व में राजस्थान में चने का रकबा घटने की खबर चल रही थी। लम्बे समय से राजस्थान में अच्छी वर्षा नहीं हुई है, लेकिन खेतों की मिट्टी में नमी का अंश मौजूद है और मौसम भी ठंडा होने लगा है। इससे विभिन्न रबी फसलों की बोवनी की रफ्तार बढ़ने लगी है।

चना का भाव पिछले कुछ महीनों के अंदर 4500 रुपये प्रति क्विंटल से उछलकर 6200 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गया है, जिससे किसान काफी उत्साहित हैं। पिछले दो-तीन वर्षों से चना उत्पादकों को आकर्षक मूल्य नहीं मिल रहा था जो इस बार प्राप्त हो रहा है। ऐसे में वो भी चने की बोवनी अधिक से अधिक करने में रुचि ले रहे हैं। इधर, गेहूं किसानों को काफी लाभप्रद वापसी हासिल हो रही है और इसलिए वे इसका रकबा बढ़ाने का जोरदार प्रयास करेंगे। डॉलर चने में कारोबार सुस्त रहा जिससे मंगलवार को इसके दामों में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।कंटेनर में डालर चना 40/42 16600, 42/44 16400, 44/46 16200, 58/60 14700, 60/62 14600, 62/64 14500 रु. क्विंटल रह गया।

उड़द मोगर में ऊंचे दामों पर बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण भाव में गिरावट रही। मंगलवार को उड़द मोगर में करीब 200 रुपये की कमी देखी गई। मसूर, मूंग और तुवर में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं देखा गया। दूसरी ओर सरकार ने तुवर और उड़द दाल की स्टाक लिमिट बढ़ाई। संशोधित लिमिट तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है।

इधर गेहूं के दाम मजबूत बने हुए हैं। गेहूं की आवक सिर्फ एक हजार बोरी है। मक्का की आवक ढाई हजार बोरी तक है और दाम नरम है। वहीं आटा-रवा और मैदा के दाम में अच्ची तेजी देखी जा रही है। सरकार के सस्ता आटा बिक्री का असर फिलहाल बाजारों पर नहीं है।

दलहन के दाम – चना कांटा 6200, विशाल 6050, डंकी 5500-5600, मसूर 6175, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11900-12100, कर्नाटक 12100-12300, निमाड़ी तुवर 9500-11700, मूंग 8800-8900, बारिश का मूंग नया 9600-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 9500-10500, मीडियम 7500-8500, हल्का उड़द 3000-5000, गेहूं मिल क्वालिटी 2650-2700, मालवराज 2600-2700, बेस्ट 2700-2750 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 8250-8350, मीडियम 8450-8550, बेस्ट 8650-8750, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, मूंग मोगर 11400-11500, बेस्ट 11600-11700, तुवर दाल 14100-14200, मीडियम 15000-15100, बेस्ट 15500-15700, ए. बेस्ट 16600-16700, ब्रांडेड तुवर दाल 17100, उड़द दाल 11500-11600, बेस्ट 11700-11800, उड़द मोगर 11900-12000, बेस्ट 12100-12300 रुपये।

गेहूं मंडी भाव – 2700-2750, पूर्णा 2850-2900, लोकवन 3100-3150, मालवराज 2800-2850 और मक्का 2150-2175 रुपये। आटा-रवा भाव : आटा 1520-1550, रवा 1630-1650, मैदा 1580-1600 और चना बेसन 3400-3500 रुपये कट्टा।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.