Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

प्रियंका, राहुल को तेल प्याज के भाव नहीं मालूम, देश क्या चलाएंगे – गोविंद मालू

64

भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका हों या राहुल, इनको नून, तेल, प्याज के भाव नहीं मालूम, देश क्या चलाएंगे। इनका कभी देश, जनता, मजरे, टोले, गली, गलियारे और माटी से सरोकार नहीं रहा।

प्रियंका गांधी इंदौर में कह गईं प्याज शतक पार कर गया। जबकि, इंदौर में सोमवार को प्याज का भाव 25 से 36 रुपये किलोग्राम था। प्रियंका जी को लिखे भाषण पढ़ने से पहले इसे लिखने वाले से भाव तो पता कर लेना था। मालू ने कहा कि प्रियंका की सभा में दलित नेता पार्षद का अपमान सबने देखा।

उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि इस्लामी प्रचारक जाकिर नाईक के तार हाफिज सईद से जुड़े हैं। दोनों रत्नागिरी महाराष्ट्र के थे। फिर उसके ‘पीस टीवी’ की अनुमति किसकी सरकार ने दी और 2012 में उन्हें दिग्विजय सिंह ने शांति दूत कैसे बताया? कांग्रेस की सरकार में मध्य प्रदेश विकास दर में फिसड्डी था। क्या आप यही स्थिति रखना चाहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.