Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दुकान पर बाबा जी को माथा टेक रहे थे “सरदार जी”… मौके की तस्वीरें होश उड़ा देगी

41

गाड़ी में सवार चार अज्ञात लोगों ने पिस्तौल और धारदार हथियारों के बल पर मेडिकल स्टोर मालिक से 5,000 रुपए, मोबाइल फोन, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस और अन्य दस्तावेज लूट लिए। इस घटना से अड्डा नदांवाली में दहशत का माहौल बन गया।वहीं पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 392 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गोगा हेल्थ केयर सेंटर के नाम से मेडिकल स्टोर चलाने वाले गुरदीप सिंह उर्फ गोगा पुत्र पलविंदर सिंह निवासी मोड़ पुलिस स्टेशन कलानौर ने बताया कि वह अड्डा नडांवाली में मेडिकल स्टोर चलाता है। कल रात को दुकान बंद करने से पहले वह बाबा जी की फोटो के सामने अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रार्थना कर रहा था, तभी 8.32 बजे गुरदासपुर की तरफ से एक सफेद वर्ना कार आई और दुकान के सामने रुकी।

कार में से 4 अज्ञात व्यक्ति उतरे, जिन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, जो दुकान में दाखिल हुए। उनमें से एक के पास छुरी, एक के पास चाकू और एक के पास पिस्तौल थी। जिन्होंने दुकान में घुसते ही पिस्तोल की नोक पर उसकी जेब से पर्स जिसमें 5 हजार रुपये, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मेडिकल स्टोर लाइसेंस और वीवो ब्रांड का मोबाइल फोन छीन लिया और बाहर खड़ी कार में बैठ वापिस गुरदासपुर की तरफ भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। उधर, सहायक सब इन्सपैक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गुरदीप सिंह के बयानों पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.