Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

यूपी में बेखौफ बदमाश, घर में सो रहे ग्रामीण की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उतारा मौत के घाट

47

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र में घर में सो रहे एक ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि थाना रजपुरा के अंतर्गत के ग्राम भीकमपुर जैनी निवासी ग्रामीण ज्वाली (55 वर्ष) रविवार को रात्रि के समय अपने घर पर सो रहा था, जिसकी सोते समय गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अछल्दा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अपनी लव स्टोरी को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर अब ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी और अब पति सचिन मीणा के साथ नए घर में रह रही है। इस दौरान सीमा हैदर ने रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर दिलचस्प बात कही है। सीमा हैदर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उसे अब नया घर मिल गया है और अब उसे खास मेहमान का इंतजार है। सीमा हैदर ने आगे बताया कि वो विराट कोहली को बहुत पसंद करती है और उनकी तस्वीर को अपने कमरे में रखती है। अब उसे बस विराट कोहली से मुलाकात का इंतजार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !