Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Liquor Shops: रमजान में शराब की दुकानें बंद करने की मांग, AIMIM नेता शोएब जमई का बयान Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली का मौसम Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क...

जब भावुक महिला को चुप कराने सिंधिया ने लगाया गले और उनके भी निकल गए आंसू

21

ग्वालियर। सोमवार सुबह आंतरी भितरवार में चुनावी सभा के दौरान वह नजारा भी देखने को मिला जब एक भावुक महिला को चुप कराने के लिए न केवल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उसे गले लगाकर चुप कराना पड़ा, बल्कि उनकी आंखें भी नम हो गई। भ्रमण के दौरान पहली बार सिंधिया को इतना भावुक होते हुए किसी ने देखा है। इस वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भितरवार विधानसभा क्षेत्र के आंतरी में चुनावी सभा करने के लिए पहुंचे। तभी गांव की एक महिला कन्हैया बाई उन्हें सुनने के लिए आई। इसी दौरान वे काफी भावुक हो गई और रोने लगी। सिंधिया ने पहले उन्हें साधारणत: चुप कराने का प्रयास किया। लेकिन उनका रोना बढ़ता गया। सिंधिया ने उन्हें गले लगा लिया और काफी समझाया। जब उनका रोना और बढ़ा तो वे कन्हैया बाई को चुप कराने के लिए जमीन पर बैठ गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.