Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मिलेगा सुनहरा मौका, यहां जाने पूरी टूर डिटेल्स और खर्च

32

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी आए दिन अपने यात्रियों के लिए शानदार टूर पैकेज लाता रहता है। इसमें वेकेशन प्लेस से लेकर धार्मिक स्थल शामिल होते हैं। इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज में श्रद्धालुओं को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे जिसकी शुरुआत 18 नवंबर को विजयवाड़ा से की जाएगी। ये पैकेज 12 रात और 13 दिन का रहेगा जिसमें महाकालेश्वर से लेकर घृष्णेश्वर के बीच 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. चलिए जान लेते है इस पैकेज में क्या-क्या शामिल है।

यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन  के जरिए कराई जाएगी। इस पैकेज की शुरुआत आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से होगी। विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन से आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन लेनी है, जो आपको स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करवाएगा. इस यात्रा के लिए किराया 21,000 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है।

ये होंगी डेस्टिनेशन 
उज्जैन: महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
वडोदरा: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ज्योतिर्लिंग
द्वारिका: नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
सोमनाथ: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
पुणे: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
नासिक: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
औरंगाबाद: ग्रिशनेश्वर ज्योतिर्लिंग

कितने का है टूर पैकेज
टूर पैकेज के लिए टैरिफ पैसेंजर द्वारा चुनी गई कैटेगरी के मुताबिक होगा अगर आप इकोनॉमी कैटेगरी के तहत बुकिंग कराते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 21,000 रुपये खर्च करने होंगे। स्टैंडर्ड कैटेगरी के तहत बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 32,500 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, कंफर्ट कैटेगरी के तहत बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 42,500 खर्च करने होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.