Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ... रायपुर में अपराधियों पर नजर रखने वाले ITMS कैमरे ठप: 100 से ज्यादा बंद, धुंधली फुटेज से पुलिस परेशान नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: 'चाय के 10 मिनट के ब्रेक' ने बचाई जान, स्टेशन... बस्तर में विकास की रफ्तार पकड़ेगी: केंद्र ने दी DMF नियमों में बड़ी छूट, 15-25 KM की बाध्यता खत्म छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: 'सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: FIR से फैसले तक जेंडर जस्टिस आधारित भाषा का होगा इस्तेमाल रायपुर के अश्वनी नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या: भाग रहे 4 नाबालिग हिरासत में, बिलासपुर स्टेशन से ... रतनपुर महामाया मंदिर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: मारपीट मामले में ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन... मानसून में शबाब पर कांकेर का मलाजकुडूम जलप्रपात: 3 चरणों में गिरती दूध नदी की धाराएं मोह रहीं सैलानि...

ना बैंड बाजा ना बारात: दूसरी बार दुल्हन बनीं अमाला पाॅल,सगाई के 10 दिन बाद हसीना ने मंगेतर संग की सीक्रेट वेडिंग

53

मुंबई: साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अमाला पॉल दूसरी बार दुल्हन बन गईं हैं। 5 नवंबर को अमाला पाॅल ने मंगेतर जगत देसाई संग सीक्रेड शादी रचाई। उन्होंने इस खुशखबरी के साथ अपने फैंस और मीडिया को सरप्राइज कर दिया है।

न्यूली मैरिड कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। दोनों ने हयात कोच्चि बोलगट्टी में ग्रैंड वेडिंग की है। कपल ने कोच्चि में लैवेंडर-थीम वाली शादी की है। लुक की बात करें तो अलामा लैवेंडर कलर के लहंगे में बेहद प्यारी दिखीं।

लंहगे के साथ हसीना ने स्टाइलिश ब्लाउज पेयर किया था। मिनिमल मेकअप, नेकलेस अमाला के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं जगत देसाई भी कुर्ते पजामे में काफी जचे। फोटोज के साथ अपनी शादी की घोषणा करते हुए अमाला ने लिखा- ”दो आत्माएं,एक नियति, इस जीवनकाल के बाकी समय के लिए अपने पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर चलने के लिए तैयार हैं। #married #twinflame।” 

अमॉला ने एक अन्य पोस्ट में अपनी शादी की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ”उस प्यार और अनुग्रह का जश्न मना रही हूं, जिसने हमें एक साथ लाया… #मेरे दिव्य पुरुष से शादी हुई… आपके प्यार और आशीर्वाद की तलाश है।”

अमाला ने अपने 32वें बर्थडे पर सगाई की थी। इस दौरान का वीडियो अमाला ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में इस लविंग कपल को अपने वेकेशन के दौरान किसी रेस्तरां में फ्लैश मॉब डांस परफॉर्मेंस का आनंद लेते देखा जा सकता है।

डांस परफॉर्मेंस के बीच जगत अपने घुटनों पर बैठ जाते हैं और अमाला को अंगूठी पहनाकर प्रपोज करते हैं। इसके बाद दोनों इस ग्रैंड प्रपोजल पर खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को किस करते हैं व गले मिलते हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, “मेरी जिप्सी क्वीन ने ‘हां’ कहा #वेडिंगबेल्स हैप्पी बर्थडे माय लव।” झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमाला पॉल हाल ही में हिंदी भाषा की एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘भोला’ में दिखाई दीं। अजय देवगन द्वारा निर्देशित और ‘अजय देवगन फिल्म्स’ ,’रिलायंस एंटरटेनमेंट’, ‘टी-सीरीज फिल्म्स’ व ‘ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स’ द्वारा निर्मित यह फिल्म क्रिटिक्स द्वारा प्रशंसित 2019 की तमिल फिल्म ‘कैथी’ की रीमेक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.