Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

10 हजार की रिश्वत लेना दारोगा को पड़ा महंगा, फिर जो हुआ वो कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा

24

उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) ने लखनऊ पुलिस आयुक्तालय (कमिश्‍नरेट) के बंथरा थानाक्षेत्र में तैनात एक चौकी प्रभारी को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। लखनऊ के कृष्णानगर के एसीपी विनय कुमार द्विवेदी ने शनिवार देर शाम पूछे जाने पर एक न्यूज एजेंसी को बताया कि बंथरा थाने की एक चौकी पर तैनात पुलिस उप निरीक्षक राहुल त्रिपाठी को रिश्वत लेते भ्रष्टाचार रोधी टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्‍होंने ‘एसीओ’ के हवाले से बताया कि आरोपी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

लखनऊ चौकी प्रभारी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम बंथरा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक त्रिपाठी ने एक मुकदमे से संबंधित व्यक्ति को मामला ‘‘रफा-दफा” करने के नाम पर बुलाया था। सूत्रों ने बताया कि एसीओ टीम ने त्रिपाठी को उक्त व्यक्ति से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीओ टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एमएफ टावर, मोहन रोड, बुद्धेश्वर निवासी विनोद कुमार ने एसीओ से एसआई के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद एसीओ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.