Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

दिल्ली में नहीं थम रहा पिटबुल का आतंक, परिवार के सामने पड़ोसी महिला को बुरी तरह नोचा, केस दर्ज

44

दिल्ली में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला दिल्ली के स्वरूप नगर से सामने आया है, जहां गली नंबर 14 में रहने वाली एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित महिला ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पेशाब कराने से टोका
बता दें कि, यह घटना तीन नवंबर की है। स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर 14 में रहने वाली रिया देवी ने देखा कि पड़ोसी परिवार की महिला अपने पिटबुल डॉग को रिया के घर के आगे शौच कराने के लिए लाती है। इस बात से नाराज रिया पड़ोसी महिला से इसकी शिकायत करने लगी और थोड़ी देर में दोनों के बीच बहस होने लगी। दोनों महिलाओं का झगड़ा देख एक लड़का उनके पास आकर खड़ा हो जाता है।

अचानक रिया पर हमला कर देता है पिटबुल 
पिटबुल लड़के को सूंघना शुरू कर देता है और उसके पैर पर दांत गड़ाने की कोशिश करता है लेकिन लड़का डर के मारे पीछे हो जाता है। इसके बाद घर के दरवाजे पर खड़ी महिला रिया के पास आकर खड़ी हो जाती है। पिटबुल डॉग अपनी मालकिन के पास आता है और अचानक रिया पर हमला कर देता है। शोर मचने पर गली में हंगामा मच जाता है। पड़ोसी महिला के परिवार के लोग भी बाहर आ जाते हैं। उसका बेटा पिटबुल को लेकर घर में चला जाता है। मामला यहीं शांत नहीं होता है। युवक बाहर निकलता है और रिया को धक्का देता है।

रिया को कई जगह पर बुरी तरह से काटा
पिटबुल एक बार फिर बाहर निकलकर रिया पर हमला कर देता है। परिवार वाले डॉक को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं लेकिन कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। पड़ोसी परिवार की एक लड़की पिटबुल को पकड़ती है। कुत्ता लड़की के हाथ से छूटकर फिर से रिया पर झपट पड़ता है। पिटबुल डॉग रिया को कई जगह पर बुरी तरह से काट देता है। कई सारे लोग इक्ट्ठा हो जाते हैं। तब जाकर युवक पिटबुल का पकड़ता है।

पुलिस ने दर्ज किया केस 
पिटबुल के हमले में रिया को शरीर में पांच जगहों पर जख्म हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित महिला ने पड़ोसी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी महिला ने जानबूझकर अपने कुत्ते को उन पर छोड़ा था। पुलिस ने इलाके सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.