Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

गुजरात में ‘आप’ विधायक के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया, यह आदिवासी समुदाय पर हमला: केजरीवाल

52

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा के खिलाफ “झूठा मामला” दर्ज किया गया है और राज्य की भाजपा सरकार ने ऐसा करके पूरे आदिवासी समुदाय पर हमला किया है। गुजरात पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों को धमकाने और नर्मदा जिले में अपने आवास पर हवाई गोलीबारी करने के आरोप में वसावा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि उनकी पत्नी और दो अन्य को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा ने कल आप के विधायक और आदिवासी समाज के बड़े नेता चैतर वसावा के खिलाफ झूठा मुकदमा किया। चैतर भाई की धर्मपत्नी तक को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने कभी आदिवासी को आगे नहीं आने दिया। सिर्फ उनका शोषण किया। “आप” ने आदिवासी समाज के बेटे को आगे बढ़ाया, तो भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रहा। सारा आदिवासी समाज भाजपा से इसका हिसाब लेगा।” केजरीवाल ने कहा, “भाजपा ने ये हमला चैतर वसावा पर नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज पर किया है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.