Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

फिर होश उड़ाएगी ‘कांतारा’, फैंस को देने वाले हैं सरप्राइज

63

कन्नड़ फिल्म कांतारा फिल्म दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली थी। फिल्म स्टारर ऋषभ शेट्टी और डायरेक्टोरियल फिल्म कांतारा ने खूब चर्चाएं बटोरी थी। पहले साउथ और फिर नॉर्थ में कांतारा ने जबरदस्त सफलता देखी। फिल्म की कहानी के साथ- साथ गाने वरह रूपन ने भी सुर्खियां बटोरी थी। अब इस गाने का फुल वर्जन सामने आने वाला है। मेकर्स कांतारा के एक साल पूरे होने पर फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं।

बीते साल रिलीज हुई इस फिल्म ने नॉर्थ और साउथ दोनों जगहों पर धमाल मचाया। अब मेकर्स कन्नड़ फिल्म कांतारा के एक साल पूरे होने पर दर्शकों एक और सरप्राइज देने वाले है। दरअसल, कांतारा के मेकर्स बीते साल फिल्म के चार्टबस्टर सॉन्ग वरह रूपम को लेकर विवादों का शिकार हो गए थे। यहां तक कि कॉपीराइट केस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था, लेकिन अंत में जीत कांतारा के मेकर्स की हुई। इस जीत के बाद अब मेकर्स वरह रूपम का फुल वर्जन रिलीज करने जा रहे हैं।

30 सितंबर को कांतारा के गाने वरह रूपम का पूरा वर्जन रिलीज

कांतारा के प्रोडक्शन हाउस होमेबल फिल्म ने 28 सितंबर को ट्वीट करते हुए गाने के रिलीज की जानकारी शेयर की। प्रोडक्शन हाउस ने कहा, “स्टेडियम्स में गूंजने से लेकर हमारे त्योहारों की परंपराओं में शामिल होने और हमारी सुबह मीठी धुन बनने और वेकअप कॉल में शामिल होने तक, इस गाने ने हमारे जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। आइए इस शानदार गाने की धुन में फिर से खोने और महसूस करें, क्योंकि हम 30 सितंबर को कांतारा के गाने वरह रूपम का पूरा वर्जन रिलीज करने जा रहे हैं।

एक्टर फिल्म की कहानी पर मेहनत कर रहे हैं

कांतारा को ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने फिल्म में लीड रोल भी निभाया है। फिल्म की सफलता ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। इन दिनों ऋषभ शेट्टी, कांतारा के प्रीक्वल पर काम कर रहे हैं। फिलहाल एक्टर फिल्म की कहानी पर मेहनत कर रहे हैं। मेकर्स की पूरी कोशिश है कि वो कांतारा 2 को उसी आकर्षक और दिलचस्प अंदाज में दर्शकों के सामने लाए जैसे उन्होंने पहले पार्ट के साथ किया था। कॉपीराइट मामले में क्यों उलझी कांतारा ?
कांतारा के गाने को लेकर इस साल की शुरुआत में कॉपीराइट केस सामने आया। केरल के म्यूजिक बैंड थैक्कूड़ाम ब्रिज ने दावा किया था कि कांतारा का गाना वराह रूपम उनके गाने नवरसम गाने से कॉपी किया गया है। बैंड ने सोशल मीडिया पर कांतारा के मेकर्स पर आरोप लगाया था और इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.