Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

खेल में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को भी पुरस्कार, ओलम्पिक, एशियन गेम्स और अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता को सम्मान राशि दोगुनी

68

भोपाल। ओलम्पिक, ऐशियन गेम्स और अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को मिलने वाली सम्मान राशि दोगुनी की जाएगी। खेल में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को भी पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश के सभी विभागों में खेल कोटे से भर्ती करने पद आरक्षित किए जाएंगे। खेल अकादमियों की सीटें बढ़ाई जाएंगी। यह घोषणाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित समारोह में की है। मुख्यमंत्री ने समारोह में वर्ष 2021 और 2022 के विक्रम, एकलव्य और विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले 47 खेल हस्तियों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय खेल संघों को प्रति वर्ष 5 लाख दिए जाएंगे।

प्रदेश के 49 खेलो इंडिया सेंटर्स का शुभारम्भ

खेल अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहाकारों, प्रशिक्षकों की सेवा शर्तों को उपयोगी बनाया जायेगा, मानदेय में वृद्धि की जाएगी। खेल विभाग के अमले की पुनर्संचना करने के साथ महानिदेशक खेल का नया पद बनेगा। नाथू बरखेड़ा में क्रिकेट स्टेडियम के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल, सायकलिंग वेलोड्रोम का निर्माण होगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवक कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर समरोह में वर्चुअली शामिल हुए। पहले वे कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल आने वाले थे। मुख्यमंत्री ने खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के प्रतीक चिन्ह, शुभंकर ‘बारहसिंगा’ का अनावरण एवं प्रदेश के 49 खेलो इंडिया सेंटर्स का शुभारम्भ भी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.