Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में इन चीजों को घर लेकर आएं, सुख-समृद्धि में खूब होगी वृद्धि

33

इंदौर। हिंदू धर्म में धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। दिवाली से पहले धनतेरस पर कुछ चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी की जाए, तो देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी जमकर वृद्धि होती है। धनतेरस पर सोना-चांदी के साथ-साथ कुछ और शुभ चीजें भी खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शुभ कार्य शुभ समय देखकर ही किए जाते हैं। शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होते हैं और ऐसे कार्यों से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस साल धनतेरस में खरीदारी का शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस शुभ समय पर आप सोना-चांदी आदि खरीद सकते हैं।

सोना-चांदी के अलावा खरीदें ये चीजें

सोने-चांदी के अलावा आप धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन, कुबेर यंत्र या पीतल का हाथी भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। इससे साधक को देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

बिल्कुल न खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें खरीदने से नुकसान हो सकता है। ऐसी ही एक चीज है, कांच से बनी वस्तुएं, क्योंकि कांच को राहु से संबंधित माना जाता है। इसके अलावा लोहे या स्टील के बर्तन, तेल, घी और रिफाइंड उत्पाद आदि खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.