Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल के जनता क्वार्टर्स में हंगामा: फ्लैट तोड़े जाने के डर से 6 महिलाओं ने खाया जहर, हमीदिया अस्पता... यमुना में मरी मछलियां डालने का आरोप: दिल्ली सरकार ने दिए एफआईआर के निर्देश, आप ने किया पलटवार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानिए फिल्म के बजट, ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स की प... छठ महापर्व 2026: अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, कहें— हैप्पी छठ पूजा फरीदाबाद मर्डर केस: कुत्ते की गंदगी और पार्किंग विवाद से शुरू हुई थी खौफनाक रंजिश, आरोपी मोनू शर्मा ... तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में अंधविश्वास का खौफनाक मंजर: जादू-टोने के शक में दो बुजुर्गों की ह... हाजीपुर में युवक को घर से बुलाकर गोली मारने और शव गायब करने का मामला गरमाया, सांसद पप्पू यादव ने पीड... वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत आगरा में मैथ्स टीचर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व छात्रा को ब्लैकमेल करने पर छात्र ने की थी हत्या उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा प्लान: नवंबर के अंत से यूपी दौरे पर आ सकते हैं गृह मंत्री ...

राजयोग में मनेगी दीपावली, पांच की बजाय छह दिन का होगा पर्व

48

ग्वालियर (नप्र)। दिवाली हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, ये पर्व बड़ी ही धूमधाम से पूर्व भारत में मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि पंचांग के अनुसार दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या की तिथि पर मनाया जाता है। इस बार दिवाली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दीवाली पर बनेंगे राजयोग वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली पर चार राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जिसमें शनि देव ने शश राजयोग बनाया तो वहीं मंगल और सूर्य की युति से राजयोग बनने जा रहा है, साथ ही इस बार आयुष्मान योग भी बन रहा है। ऐसे करके इस दिन 4 राजयोग बनने जा रहे हैं। यह पर्व इस बार छह दिन का रहेगा।

पूजन मुहूर्त

गणेश-लक्ष्मी पूजन मुहूर्त दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर को शाम 05 बजकर 40 मिनट से रात 07 बजकर 36 मिनट तक है। लक्ष्मी पूजन के लिए महानिशीथ काल मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। धनतेरस का शुभ मुहूर्त हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से धनतेरस की शुरुआत होगी और 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा। इस बार 10, 11 नवंबर को दो दिन धनतेरस मनाया जाएगा। बाजार में इस बार तरह-तरह के पटाखे और सजावटी सामान का स्टाक व्यापारियों ने कर लिया है।

रूप चतुर्दशी और दीवाली 12 को मनाई जाएगी

कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तिथि चतुर्दशी तिथि प्रारंभ- 11 नवंबर को दोपहर 01:57 से। चतुर्दशी तिथि समाप्त- 12 नवंबर को दोपहर 02:44 तक। चूंकि इस दिन प्रात: स्नान करने का महत्व है इसलिए 12 नवंबर को यह त्योहार मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि रात्रि की जाती है इसलिए दीवाली पूजन 12 नवंबर को होगा 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 15 को भाईदूज मनेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.