Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

दो लाख की आबादी को शाम को नहीं मिला पानी, आज बढ़ेगी किल्लत

76

जबलपुर। रांझी सहित करीब 15 वार्डों की करीब दो लाख आबादी को गुरुवार की शाम पीने का पानी नही मिला। शाम को नलों से पानी न आने से लोग परेशान रहे। जिनके घरों में पहले से पानी का संग्रह था या जिनके यहां बोर थी उन्हें तो ज्यादा परेशान नही होना पड़ा, लेकिन जिनके यहां पानी के भंडारण की सुविधा नहीं थी उन्हें शाम को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।

मानेगांव, अधारताल, संजय नगर, शोभापुर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों के नागरिक परेशान रहे। कुछ ने आसपास के कुओं व बोर से पानी की व्यवस्था की तो कुछ पानी के केन खरीदकर काम चलाया, लेकिन 16 वार्डों में पानी की किल्लत आज बढ़ सकती है क्योंकि शुक्रवार को भी सुबह और शाम को जलापूर्ति ठप रहेगी।

मेन राइजिंग लाइन में दो से ज्यादा लीकेज

दरअसल 16 वार्डों की करीब 12 टंकिया भरने वाले रांझी जलशोधन संयंत्र के पंप हाउस के सामने से गुजरने वाली राइजिंग मेनलाइन में लीकेज आ गया था। गुरुवार को जलशोधन संयंत्र से जलापूर्ति रोक कर लीकेज के सुधारने का कार्य आरंभ किया गया। नगर निगम के तकनीकी अमले ने जब खुदाई कर देखा तो पता चला राइजिंग लाइन में दो लीकेज हैं।

हालांकि नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव का दावा है कि शुक्रवार की दोपहर तक लीकेज सुधार लिया जाएगा। संयंत्र से शाम को टंकियों को भरकर आंशिक रूप से जलापूर्ति की जा सकती है। वहीं शनिवार की सुबह से पूर्व की तरह सुबह-शाम दोनों टाइम जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। विदित हो कि रांझी जलशोधन संयंत्र से बजरंग नगर, संजय नगर रांझी, शोभापुर, कुलीहिल टैंक, संजय नगर, अधारताल, मढ़ई, मानेगांव व मुक्तिधाम रांझी सहित अन्य टंकिया भरी जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.