Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

विदेशी तेल बाजार में मजबूती से इंदौर में सोया तेल के दाम में 12 रुपये का उछाल

71

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय खाद्य तेल बाजार में मजूबती के चलते घरेलू बाजारों में गुरुवार दोपहर बाद सोया तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोया तेल इंदौर 10-12 रुपये बढ़कर 910-912, पाम तेल 887 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया।

अमेरिकी प्रोसेसरों ने सितंबर में 174.75 मिलियन बुशेल सोयाबीन की पेराई की, जो अगस्त की तुलना में 3.4 फीसद अधिक है। सोया तेल का स्टाक सितंबर में 1.6 बिलियन पाउंड रह गया, जबकि अगस्त में यह 1.77 और सितंबर 22 में 1.99 बिलियन पाउंड था। अर्जेंटीना सोया तेल के एफओबी भाव में सीबीओटी सोया तेल की कमजोरी को नजरअंदाज कर दिया और बढ़त दर्ज की गई। अर्जेंटीना के सोया तेल की तुलना में सीबीओटी सोया तेल का प्रीमियम कम हो रहा है, जिससे बड़ी गिरावट का जोखिम कम दिख रहा है।

चीन के डालियान एक्सचेंज पर सोया और पाम तेल में बढ़त दिख रही है। डालियान एक्सचेंज और सीबीओटी सोया तेल में बढ़त के चलते केएलसी में बढ़त के साथ शुरुआत हुई। बाजार को मलेशिया की अक्टूबर महीने की पाम आइल स्टाक की रिपोर्ट का इंजार है। मलेशिया में पाम तेल के निर्यात में मजबूती केएलसी को सहारा दे रही है।

गुरुवार को केएलसीई 92 अंक प्लस पर कारोबार करती देखी गई। इंदौर मार्केट में सोया तेल की कीमतों में भले ही कुछ सुधार देखने को मिला, लेकिन बाजार में ग्राहकी का सपोर्ट बेहद कमजोर है। ऐसे में ज्यादा तेजी नजर नहीं आ रही है। छावनी मंडी में सोयाबीन नया 4800-4900, सरसों निमाड़ी 6500-6600, राइड़ा 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1540-1560, मुंबई मूंगफली तेल 1550, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 910-912, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 865-870, इंदौर पाम 887, मुंबई सोया रिफाइंड 910, मुंबई पाम तेल 820, राजकोट तेलिया 2430, गुजरात लूज 1525, कपास्या तेल इंदौर 850 रुपये।

प्लांट में सोयाबीन खरीदी भाव – सोयाबीन खंडवा आइल 5025, लिविंग फूड शुजालपुर 5020, एमएस साल्वेक्स नीमच 5000, नीमच प्रोटीन 5025, पतंजलि फूड 4970, प्रकाश पीथमपुर 5050, प्रेस्टीज देवास 4975, रामा 4975, आरएच साल्वेक्स 5000, सांवरिया इटारसी 4975, महेश आइल 4950, सालासर हरदा 5025, स्नेहिल देवास 5000, सूर्या फूड मंदसौर 4985, अंबिका कालापीपल 5000 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 2050, देवास 2050, उज्जैन 2050, खंडवा 2025, बुरहानपुर 2075, अकोला2900 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.