Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

पत्नी की सेवा करनी है…. करवा चौथ पर पति ने मांगी छुट्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार लेटर

56

देशभर में 1 नवंबर को करवा चौथ का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। मान्यता के मुताबिक पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती हैं लेकिन आज के दौर में कई पति ऐसे भी हैं जो अपनी पत्नी के साथ मिलकर व्रत रखते हैं। ठीक ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया है।यूपी के अमरोहा सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने व्रत रखने को लेकर छुट्टी के लिए लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने कर्मचारी को जवाब तलब किया है।

धर्म पत्नी की सेवा करनी है
सीएमओ कार्यालय में राजकुमार कनिष्ठ सहायक हैं और उन्होंने करवा चौथ के लिए CMO के नाम छुट्टी के लिए लेटर लिखा था। उन्होंने लेटर में लिखा है कि, ‘मुझे करवा चौथ अपनी धर्म पत्नी की सेवा करनी है। जिसके कारण घर में सुख शांति एवं खुशहाली आती है। उस महान धर्मपत्नी की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखना है। इसलिए मंगलवार को मैं कार्यालय आने में असमर्थ रहूंगा। इसके लिए एक नवंबर को मुझे आकस्मिक अवकाश प्रदान करें।’

नोटिस जारी कर मांगा जवाब
मंगलवार को यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  वायरल पत्र सीएमओ तक पहुंचा तो वह भी हैरान रह गए और उन्होंने राजकुमार को जवाब-तलब कर लिया है। राजकुमार ने पोर्टल पर आवेदन करते हुए उनसे छुट्टी तो ले ली, लेकिन उसमें करवा चौथ का कोई जिक्र नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है उसमें करवा चौथ का व्रत रखने व पत्नी की सेवा करने की बात जिक्र किया गया है। इस मामले में राज कुमार को जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.