Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चचेरे भाई ने किया दुराचार तो 11 साल की लड़की हुई गर्भवती, तबीयत बिगड़ी तो…

45

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज से 11 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। जहां लड़की के चचेरे भाई ने बहन के साथ ही दुराचार किया। जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। लड़की ने जब गर्भवती होने की जानकारी दी तो आरोपित ने दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। पीड़िता को डफरिन में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शिवकुटी इलाके का है। बताया गया है कि शिवकुटी स्थित एक मकान में दो भाई रहते हैं। एक मकान के निचले तो दूसरा घर के ऊपरी तल पर रहता है। उसी घर में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की भी रहती है। परिवारवालों का आरोप है कि गर्मी में बच्चों को छत पर सोने के लिए भेज दिया जाता था। इसी बीच सब्जी का ठेला लगाने वाले 18 वर्षीय चचेरे भाई ने बालिका से दुष्कर्म किया।

इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने लड़की को उसकी मौसी के घर भेज दिया गया। दो दिन पहले लड़की के पेट में दर्द उठा तो मौसी डॉक्टर के पास ले गई, जहां गर्भवती होने का पता चला। तब लड़की ने इस बारे में चचेरे भाई को बताया। आरोपित ने लड़की को दवा दी, जिसे खाने के बाद उसे रक्तस्राव होने लगा। तबियत बिगड़ने पर अलग-अलग अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया। जहां से मामला सीडब्ल्यूसी पहुंचा। जिसके बाद इसकी शिकायत की गई। इस बारे में शिवकुटी थानाध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.