Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

पीएम ई बसों में टिकटिंग की व्यवस्था मेट्रो कार्ड की तरह, अव्यवस्था पर लगाम लगाएगी सरकार

44

PM E Buses: दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर जल्द ही बसों में डिजिटल टिकटिंग सिस्टम लागू होने वाला है। यानी दिसंबर के अंत तक डीटीसी और कलस्टर बसों में यात्रा करने वाले यात्री कार्ड से पेमेंट करके टिकट खरीद सकते है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इसे लागू करने से संबंधित तैयारियों को तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक सरकार की इस सुविधा को लागू करने की योजना है। सरकारी बसों में किराये की पारदर्शी प्रणाली के लिए राज्यों को सरकार मदद देने जा रही है। शहरी परिवहन में शामिल अन्य बसों को भी पारदर्शी टिकटिंग प्रणाली में लाने पर काम किया जा रहा है। शहरी परिवहन के लिए राज्यों को उपलब्ध कराई जा रहीं पीएम ई बसों की एक खासियत यह भी है कि इनमें टिकटिंग की व्यवस्था मेट्रो कार्ड की तरह होगी। इसका उद्देश्य सरकारी बसों में टिकट को लेकर अव्यवस्था की आशंका को समाप्त करना है।

अर्बन मोबिलिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने प्रभावी किराया संग्रह प्रणाली के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार पूरे देश में कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) को अपनाने के लिए काम कर रही है, जिससे शहरी परिवहन के तमाम माध्यमों को एक साथ लाने में मदद मिलेगी।

मनोज जोशी ने कहा कि

जोशी के मुताबिक, परिवहन प्रणाली को आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाने के लिए अच्छा किराया संग्रह सबसे अधिक जरूरी है। जोशी का यह कहना इसलिए अहम है, क्योंकि राज्यों और नगरीय निकायों में संचालित परिवहन निगमों की बदहाली का सबसे बड़ा कारण यह है कि यात्रियों से किराया संग्रह में सबसे अधिक गड़बड़ी होती है और अन्य समस्याओं के साथ वर्षों से चली आ रही यह गड़बड़ी इन निगमों को सफेद हाथी बना देती है। मनोज जोशी ने कहा कि यात्रियों के लिए सुगम परिवहन के साथ-साथ पैसे की लीकेज रोकने का यही तरीका है कि ज्यादा से ज्यादा कार्ड सिस्टम को अपनाया जाए। राज्यों को इसके लिए हर तरह की मदद दी जाएगी ताकि वे बसों के मौजूदा ढांचे को भी इस लिहाज से सक्षम और पारदर्शी बना सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.