Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे में बड़ा अपडेट..! 14 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, सीएम ममता बनर्जी ने की ये मांग

49

अमरावती : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से रायगढ़ा जा रही एक यात्री ट्रेन विजयनगरम जिले में हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि 2 पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई हैं। कई बोगिया पटरी से उतर गई है। रेल हादसे में 14 यात्रियों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 25 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल की टीम अपना काम कर रही है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि मरनों वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

सीएम ममता बनर्जी ने की ये मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंध्र प्रदेश में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना की तत्काल जांच कराए जाने की मांग की और दावा किया है कि इस प्रकार की रेल दुर्घटनाएं ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण रूप से बार-बार होने वाली घटनाएं’’ बन गई हैं।

केंद्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, घायलों को 2 लाख और मामूली चोट लगने पर 50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को राज्य के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि CM वाईएस जगनमोहन रेड्‌डी ने राहत कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। मौके पर एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.