Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

वॉट्सऐप में आया अब तक का सबसे जरूरी फीचर, ऐसे कर पाएंगे यूज़

52

वॉट्सऐप यूजर्स का पसंदीदा चैटिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) एक और नया फीचर लेकर हाजिर है। इस फीचर की मदद से यूजर लॉक चैट्स को हाइड यानी छिपा सकेंगे। वॉट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo ने हाल में वॉट्सऐप बीटा ऐंड्रॉयड के 2.23.21.9 अपडेट के बारे में बताया था। इसमें कहा गया था कि वॉट्सऐप एक सीक्रेट कोड क्रिएशन फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर अपने प्रोटेक्टेड चैट फोल्डर को पासवर्ड से लॉक कर सकेंगे। कहा गया था कि यह फीचर वॉट्सऐप से लिंक यूजर के दूसरे डिवाइस पर भी काम करेगा। अब इसी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। इसमें कहा गया था कि वॉट्सऐप एक सीक्रेट कोड क्रिएशन फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर अपने प्रोटेक्टेड चैट फोल्डर को पासवर्ड से लॉक कर सकेंगे। कहा गया था कि यह फीचर वॉट्सऐप से लिंक यूजर के दूसरे डिवाइस पर भी काम करेगा। अब इसी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। इसमें WABetaInfo को वॉट्सऐप के एक नए फीचर का पता चला। इस लेटेस्ट फीचर की मदद से यूजर चैट लिस्ट में लॉक्ड चैट को हाइड कर सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

WABetaInfo ने इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें आप एक नए ऑप्शन को देख सकते हैं। यह ऑप्शन यूजर को बेहतर ढंग से लॉक की गई चैट्स को हाइड करने की सुविधा देगा। अभी की बात करें तो लॉक चैट्स की लिस्ट को ऐक्सेस करने का एंट्री पॉइंट चैट लिस्ट में दिखता है। इससे कोई भी आपके लॉक्ड कन्वर्सेशन को ऐक्सेस कर सकता है।

नया फीचर यूजर की इसी टेंशन को दूर करने का काम करता है। इसकी मदद से यूजर लॉक चैट के एंट्री पॉइंट को हटा सकेंगे और इसे केवल सर्चबार में सीक्रेट कोड डाल कर ही ऐक्सेस किया जा सकेगा। वॉट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स की प्रिवेसी के लिए काफी शानदार है।

जल्द रोल आउट होगा फीचर

इस फीचर के जरिए अपने सीक्रेट वॉट्सऐप चैट को आसानी से हाइड कर सकते हैं। अगर आपके फोन को आपके अलावा भी कोई यूज करता है, तो वॉट्सऐप का यह फीचर आपके लिए बहुत काम का है। इस फीचर को इनेबल रखने पर कोई यह जान ही नहीं पाएगा कि आपके वॉट्सऐप में लॉक चैट भी मौजूद हैं। वॉट्सऐप का यह जबर्दस्त फीचर अभी तैयार किया जा रहा है। कंपनी इसे आने वाले अपडेट्स में ग्लोबल यूजर्स के लिए रोल आउट करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.